COBI Effectively Raises Taxpayer Concerns at CGST Rohtak’s GST Day 2026 Interactive Session
जीएसटी दिवस 2026 एवं जीएसटी पखवाड़ा के अवसर पर सीजीएसटी रोहतक द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज़ ने करदाताओं की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया
जीएसटी दिवस 2026 एवं जीएसटी पखवाड़ा के अवसर पर केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर आयुक्तालय (सीजीएसटी), रोहतक द्वारा करदाताओं के साथ एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज़ (कोबी) ने इस अवसर पर उद्योग जगत एवं विभिन्न करदाताओं से प्राप्त जीएसटी से संबंधित व्यावहारिक समस्याओं, सुझावों एवं नीति-स्तरीय मुद्दों का प्रभावी ढंग से प्रतिनिधित्व किया।
इस अवसर पर कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज़ के अध्यक्ष श्री प्रवीण गर्ग के नेतृत्व में कोषाध्यक्ष एवं जीएसटी प्रैक्टिशनर श्री अशोक कुमार मित्तल ने माननीय संयुक्त आयुक्त श्रीमती प्रियंका गुलाटी, सहायक आयुक्त श्री सत्यपाल मलिक, अधीक्षक श्री अमरजीत गोयल, श्री राधेश्याम तथा उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
संवाद कार्यक्रम में श्री सिद्धार्थ जैन (आदिनाथ फोर्जिंग्स प्रा. लि.), श्री बलकिशन सैनी (सोना ऑटोमोटिव्स प्रा. लि.), श्री अंकुर मित्तल (टाइनी टॉप प्रिंट पैक प्रा. लि.), अधिवक्ता श्री पंकज वशिष्ठ, श्री जय भगवान गर्ग (स्वस्थाहार प्रा. लि. – पतंजलि समूह), श्रीमती भावना गर्ग (दिव्य हाइजीन प्रा. लि.), श्री अमित भारद्वाज (जीएसटी कंसल्टेंट), श्री अमित जैन (ए.वी. वायर्स प्रा. लि.), श्री सुरेश खन्ना (रोहतास फास्टनर्स प्रा. लि.) तथा श्री गौरव कुमार (एडविक्स इंडिया प्रा. लि.) ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने सुझाव एवं अनुभव साझा किए।
बैठक के दौरान श्री अशोक कुमार मित्तल ने उद्योग जगत एवं करदाताओं के समक्ष आने वाली विभिन्न व्यावहारिक एवं नीति-स्तरीय जीएसटी समस्याओं को विस्तारपूर्वक अधिकारियों के समक्ष रखा। इनमें मुख्य रूप से जीएसटी पंजीकरण, रिटर्न, इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी), रिफंड, ई-वे बिल, क्षेत्राधिकार, विभागीय कार्यवाही तथा अन्य प्रक्रियात्मक विषयों से संबंधित समस्याएँ शामिल थीं। साथ ही जीएसटी कानून एवं प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, पारदर्शी, स्थिर एवं उद्योग-अनुकूल बनाने हेतु अनेक महत्वपूर्ण एवं रचनात्मक सुझाव भी प्रस्तुत किए गए।
बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों ने सभी विषयों पर गंभीरता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण से चर्चा की तथा अनेक मुद्दों पर आवश्यक स्पष्टीकरण एवं समाधान प्रस्तुत किए।
माननीय संयुक्त आयुक्त श्रीमती प्रियंका गुलाटी ने विशेष रूप से आश्वस्त किया कि जो विषय नीति-स्तर सेसंबंधित हैं तथा जिन पर स्थानीय स्तर पर निर्णय संभव नहीं है, उन्हें संकलित कर जीएसटी की पॉलिसी विंग/सीबीआईसी (सीबीआईसी) के उच्च स्तर पर विचारार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजा जाएगा। इस आश्वासन का सभी प्रतिभागियों ने स्वागत किया और इसे विभाग की सकारात्मक एवं सहभागी कार्यशैली का प्रमाण बताया।
उन्होंने यह भी कहा कि विभाग एवं करदाताओं के बीच निरंतर संवाद, पारस्परिक विश्वास एवं सहयोग से ही स्वैच्छिक कर अनुपालन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है तथा भविष्य में भी ऐसे संवाद कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।
अपने संबोधन में श्री अशोक कुमार मित्तल ने कहा कि जीएसटी केवल एक कर व्यवस्था नहीं, बल्कि “एक राष्ट्र – एक कर – एक बाजार” की अवधारणा को साकार करने वाला ऐतिहासिक कर सुधार है। उन्होंने कहा कि विभाग, उद्योग एवं करदाता एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण एवं आर्थिक विकास के साझेदार हैं तथा विश्वास, पारदर्शिता एवं संवाद ही सफल एवं करदाता-अनुकूल जीएसटी व्यवस्था की आधारशिला है।
अंत में कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज़ (कोबी) ने इस सार्थक एवं सकारात्मक संवाद कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सीजीएसटी आयुक्तालय, रोहतक का आभार व्यक्त किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के नियमित संवाद कार्यक्रम उद्योगों एवं करदाताओं की समस्याओं के समाधान, विभाग एवं व्यापार के बीच बेहतर समन्वय तथा सरल, पारदर्शी एवं करदाता-अनुकूल जीएसटी व्यवस्था के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।
कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज़ (कोबी) ने विभाग को आश्वस्त किया कि उद्योग जगत भविष्य में भी स्वैच्छिक कर अनुपालन, पारदर्शिता एवं राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से विभाग के साथ पूर्ण सहयोग एवं सकारात्मक सहभागिता बनाए रखेगा।
आभार
टीम कोबी



