COBI’s 5th Annual General Meeting Successfully Concluded Under the Guidance of District Registrar Sanjeet Kaur
जिला रजिस्ट्रार संजीत कौर के मार्गदर्शन में कोबी की 5वीं वार्षिक आम सभा सफलतापूर्वक सम्पन्न
कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) की 5वीं वार्षिक आम सभा सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर संस्था ने जिला रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं सोसायटीज, झज्जर, संजीत कौर का उनके निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कोबी के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, महासचिव प्रदीप कौल, संयुक्त सचिव सुरेंद्र वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल तथा कार्यकारिणी सदस्य रवि चमरिया एवं विजेंद्र गुलाटी ने झज्जर जिला सोसाइटी रजिस्ट्रार संजीत कौर को सम्मानित करते हुए संस्था की ओर से उनका धन्यवाद किया।
कोबी के गठन से लेकर अब तक जिला सोसाइटी रजिस्ट्रार संजीत कौर का मार्गदर्शन एवं सहयोग सदैव मिलता रहा है। उन्होंने कोबी को समय-समय पर हरियाणा रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन ऑफ सोसायटीज एक्ट, 2012 के प्रावधानों के अनुसार कार्य करने, वैधानिक औपचारिकताओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा संगठनात्मक व्यवस्था को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाए रखने के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया है।
कोबी ने पिछले पांच वर्षों के दौरान औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं को जिला प्रशासन एवं संबंधित सरकारी विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कोबी द्वारा उद्योगों और सरकारी विभागों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से समय-समय पर बैठकें, जागरूकता कार्यक्रम, औद्योगिक हेल्पडेस्क और संवाद सत्र आयोजित किए जाते रहे हैं।
कोबी उद्योगों के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का भी सक्रियता से निर्वहन कर रही है। विभिन्न संस्थाओं एवं सरकारी विभागों के सहयोग से औद्योगिक श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, जागरूकता कार्यक्रम तथा समाज कल्याण से जुड़ी अन्य गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं।
कोबी की 5वीं वार्षिक आम सभा की सफलता सभी सदस्यों, पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सहयोगी संस्थाओं एवं औद्योगिक प्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। कोबी भविष्य में भी पारदर्शिता, सामूहिकता और निःस्वार्थ सेवा की भावना के साथ बहादुरगढ़ तथा झज्जर जिले के औद्योगिक विकास के लिए कार्य करती रहेगी।
कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज की पूरी टीम ने जिला रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं सोसायटीज, झज्जर, संजीत कौर का उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन, निरंतर सहयोग तथा संस्था के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए पुनः हार्दिक आभार व्यक्त किया।
आभार
टीम कोबी

