COBI Delegation Meets Jhajjar Deputy Commissioner to Discuss Industrial Development
झज्जर जिले के उद्योगों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त श्रीमती वर्षा खांगवाल (आईएएस) से की शिष्टाचार भेंट, उद्योगों की समस्याओं एवं सुझावों से कराया अवगत
झज्जर जिले के सभी उद्योगों का नेतृत्व कर रही औद्योगिक संस्था कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज़ (कोबी) के प्रतिनिधिमंडल ने झज्जर जिले के समस्त उद्योगों की ओर से जिले की माननीय उपायुक्त महोदया श्रीमती वर्षा खांगवाल (आईएएस) से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर कैप्टन बिरधाना, अध्यक्ष, झज्जर जिला परिषद , कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज़ के अध्यक्ष श्री प्रवीण गर्ग, संयुक्त सचिव श्री सुरेन्द्र वशिष्ठ, माननीय कार्यकारिणी सदस्य श्री तिलक राज गर्ग, श्री रवि चमड़िया, श्री सत्यवीर हुड्डा, श्री नरेंद्र सिंगला, श्री गजेंद्र यादव सहित अन्य कोबी सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज़ के प्रतिनिधिमंडल ने झज्जर जिले के उद्योगों की ओर से विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से संबंधित प्रमुख समस्याओं एवं विकासात्मक सुझावों को माननीय उपायुक्त महोदया के समक्ष विस्तारपूर्वक रखा।
माननीय उपायुक्त महोदया ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रस्तुत सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा आवश्यकतानुसार उनका परीक्षण कर यथाशीघ्र उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज़ ने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय उपायुक्त महोदया उद्योगों से जुड़े इन महत्वपूर्ण विषयों पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए आवश्यक एवं सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी, जिससे झज्जर जिले के औद्योगिक विकास को और अधिक गति मिलेगी।
आभार
टीम कोबी

