Industrial Areas Facing Severe Neglect Despite Massive Revenue Contributions
बहादुरगढ़ के औद्योगिक क्षेत्रों की बदहाल स्थिति को लेकर कोबी (Confederation of Bahadurgarh Industries) ने प्रशासन के सामने अपनी गंभीर चिंताएं रखीं। वर्षों से चली आ रही जलभराव, टूटी सड़कों, खराब सीवरेज और विकास कार्यों की अनदेखी के कारण उद्योग संचालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोबी ने मांग की है कि समस्याओं की पारदर्शी जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि औद्योगिक क्षेत्रों का विकास सुचारु रूप से हो सके और उद्योगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिल सकें।
आभार
टीम कोबी




