Empowering Workers: COBI’s Efforts in LPG Support During Emergencies
झज्जर जिले के उद्योगों का प्रतिनिधित्व कर रही कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) हमेशा से उद्योगों एवं उनमें कार्यरत श्रमिकों के कल्याण के लिए समर्पित रही है। वर्तमान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में, जब संकट के कारण आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता प्रभावित हो रही है, ऐसे समय में कोबी ने आगे बढ़कर श्रमिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने का जिम्मा उठाया। विशेष रूप से एलपीजी गैस सिलेंडर की व्यवस्था कर श्रमिकों को राहत प्रदान की गई, जिससे उनके दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम किया जा सके। कोबी के पदाधिकारियों एवं सभी सदस्यों के इस संयुक्त प्रयास ने सामाजिक जिम्मेदारी और मानवता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाया है।
आभार
टीम कोबी
















