COBI Organises Special Business Session on “Business Growth Through Strategic Branding”
कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज़ द्वारा “बिजनेस ग्रोथ थ्रू स्ट्रेटेजिक ब्रांडिंग” विषय पर विशेष बिजनेस सेशन का आयोजन
झज्जर जिले के सभी औद्योगिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रही अग्रणी औद्योगिक संस्था कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज़ (कोबी) द्वारा आज उद्योगपतियों एवं उद्यमियों के लिए “बिजनेस ग्रोथ थ्रू स्ट्रेटेजिक ब्रांडिंग” विषय पर एक विशेष बिजनेस सेशन का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रसिद्ध ब्रांड बिल्डर एवं बिजनेस स्ट्रेटेजी विशेषज्ञ श्री विवेक कुमार अग्रवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार साझा किए।
कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज़ के अध्यक्ष श्री प्रवीण गर्ग के नेतृत्व में महासचिव श्री प्रदीप कौल, संयुक्त सचिव श्री सुरेंद्र वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष श्री अशोक कुमार मित्तल, कार्यकारिणी सदस्य श्री दीपक शर्मा, श्री पुरुषोत्तम गोयल, श्री मनीष गुप्ता, श्री सक्षम गुप्ता, श्री शुभम गुप्ता, श्री रुद्र गर्ग, श्री राहुल सिंघल, श्री राजेश चोपड़ा, श्री जसकीरत सिंह, श्री अनिल, श्री विकास गुप्ता, श्री निशांत गर्ग, श्री पंकज वशिष्ठ, श्री मुनिश कुमार, श्रीमती रिंकी कपूर, श्री ईशर भारद्वाज, श्री पंकज गर्ग, श्री अंकित शर्मा, श्री मुकेश गुप्ता, श्री दीपक साहनी, श्री सुशील गुप्ता सहित अन्य उद्योगपति उपस्थित रहे।
श्री विवेक कुमार अग्रवाल आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र हैं तथा ब्रांडिंग, कंज्यूमर रिसर्च एवं बिजनेस ग्रोथ के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। उन्होंने भारत, नेपाल एवं वियतनाम की अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ कार्य करते हुए व्यवसायों को अपनी ब्रांड पहचान सुदृढ़ बनाने तथा तीव्र विकास प्राप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
अपने संबोधन में श्री विवेक कुमार अग्रवाल ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल गुणवत्तापूर्ण उत्पाद बनाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि एक मजबूत ब्रांड पहचान विकसित करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने उद्योगपतियों को रणनीतिक ब्रांडिंग, ग्राहक व्यवहार की समझ, बाजार में प्रभावी पोजिशनिंग, डिजिटल युग में ब्रांड निर्माण तथा दीर्घकालिक बिजनेस ग्रोथ से जुड़े व्यावहारिक सुझाव दिए।
सेशन के दौरान उद्योगपतियों ने ब्रांडिंग से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न रखे, जिनका श्री अग्रवाल ने विस्तारपूर्वक एवं व्यावहारिक उदाहरणों के साथ समाधान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम अत्यंत संवादात्मक एवं ज्ञानवर्धक रहा, जिससे उपस्थित उद्यमियों को अपने व्यवसाय के विकास हेतु नई सोच एवं प्रभावी रणनीतियां प्राप्त हुईं।
कोबी का उद्देश्य केवल उद्योगों की समस्याओं का समाधान करना ही नहीं, बल्कि उद्योग जगत में जागरूकता, नवाचार और नेतृत्व की भावना को भी प्रोत्साहित करना है। इसी उद्देश्य से ऐसे जागरूकता एवं ज्ञानवर्धक सेमिनार समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि आने वाली नई पीढ़ी को व्यवसाय, नेतृत्व एवं सामाजिक जिम्मेदारियों की बेहतर समझ विकसित हो सके और वे देश की प्रगति में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे सकें।
कोबी का विश्वास है कि जब हमारे युवा उद्यमियों को सीखने, नवाचार करने और नए उत्पाद विकसित करने के अवसर मिलेंगे, तभी भारत आत्मनिर्भर बनेगा और भारतीय उद्योग विश्व स्तर पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेंगे। यही हमारी संस्था का संकल्प है—एक सशक्त उद्योग, सशक्त समाज और सशक्त भारत का निर्माण।
आभार।
टीम कोबी
कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज़



