COBI Leaders and Industrialists Review Union Budget 2026–27 in Jhajjar
झज्जर जिले के सभी उद्योगों का नेतृत्व कर रही औद्योगिक संस्था कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) के उद्योगपति सदस्यों ने झज्जर स्थित कमलम कार्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी के जिला बजट टोली के सदस्य के रूप में माननीय बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बडोली के मार्गदर्शन में एवं बीजेपी झज्जर जिला अध्यक्ष श्री विकास वाल्मीकि की उपस्थिति में बीजेपी जिला बजट टोली के सभी सदस्यों, उद्योगपतियों, एवं बुद्धिजीवियों ने माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट वित्त वर्ष 2026-27 का सामूहिक रूप से सीधा प्रसारण सुना और इसका अवलोकन किया।
प्रस्तुत केंद्रीय बजट की सभी सदस्यों ने सराहना की और कहा कि बजट 2026-27 में स्थायी आर्थिक वृद्धि, वित्तीय अनुशासन, कम मुद्रास्फीति एवं स्थिरता को ध्यान में रखते हुए विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में ठोस रोडमैप प्रस्तुत किया गया है। बजट में सार्वजनिक निवेश को मजबूत करते हुए ₹12.2 लाख करोड़ के पूंजीगत व्यय का प्रावधान किया गया है, जिससे उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार सृजन को गति मिलेगी
उद्योग एवं मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए बजट में 200 पुराने औद्योगिक क्लस्टरों के पुनरुद्धार, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग, टेक्सटाइल्स के लिए इंटीग्रेटेड प्रोग्राम, केमिकल पार्क, कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, तथा हाई-टेक टूल रूम्स जैसी योजनाओं की घोषणा की गई है, जो घरेलू उत्पादन क्षमता को सशक्त बनाएंगी
एमएसएमई सेक्टर को ‘चैम्पियन’ के रूप में विकसित करने हेतु ₹10,000 करोड़ का इस एम एस ग्रोथ फंड, सेल्फ-रिलायंट इंडिया फंड का विस्तार, तथा टीआरईडीएस प्लेटफॉर्म को अनिवार्य एवं मजबूत बनाने जैसे प्रावधान किए गए हैं। इससे एमएसएमई को सस्ती, तेज और पारदर्शी फाइनेंसिंग उपलब्ध होगी तथा वर्किंग कैपिटल की समस्या में राहत मिलेगी
टैक्स एवं अनुपालन सुधारों को लेकर बजट में ईस ऑफ डूइंग बिजनेस और ट्रस्ट-बेस्ड गवर्नेंस पर विशेष जोर दिया गया है।
विशेष रूप से टीडीएस और टीसीएस से जुड़े महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं, जिनमें:
ओवरसीज टूर पैकेज, शिक्षा एवं चिकित्सा खर्च पर टीसीएस की दर को घटाकर 2% करना,
मैनपावर सप्लाई सेवाओं पर टीडीएस को युक्तिसंगत बनाना,
लोअर या निल टीडीएस सर्टिफिकेट को ऑटोमेटेड रूल-बेस्ड सिस्टम से उपलब्ध कराना,
टीडीएस/टीसीएस से जुड़ी प्रक्रियाओं का सरलीकरण और डी-क्रिमिनलाइजेशन,
जैसे प्रावधान शामिल हैं, जिससे व्यापारियों और उद्योगों पर अनुपालन का बोझ कम होगा और कैश फ्लो में सुधार आएगा ।
इसके अतिरिक्त, कस्टम्स, वेयरहाउसिंग और आयात-निर्यात प्रक्रियाओं को सरल बनाते हुए ट्रस्टेड इम्पोर्टर्स, ड्यूटी डिफरल, इलेक्ट्रॉनिक सीलिंग, तथा फैक्ट्री से सीधे पोर्ट तक क्लीयरेंस जैसी सुविधाएँ प्रदान की गई हैं, जो निर्यात संवर्धन को मजबूती देंगी।
झज्जर जिला बजट टोली के संयोजक सीए नितिन बंसल, सह संयोजक श्री संत सुरेहती, नगर परिषद बहादुरगढ़ चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठी, अधिवक्ता श्री जितेंद्र दलाल और झज्जर जिला बजट टोली के सह संयोजक एवं कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री प्रवीण गर्ग ने प्रस्तुत बजट को देश की प्रगति की ओर एक ठोस कदम बताया।
अंत में कोबी के अध्यक्ष श्री प्रवीण गर्ग ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट नए उद्योगों की स्थापना, ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूती देने, एमएसएमई और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को सशक्त बनाने, तथा निर्यात संवर्धन की दिशा में एक दूरदर्शी एवं सराहनीय कदम है, जो भारत को विकसित अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को साकार करने में सहायक सिद्ध होगा।
आभार
टीम कोबी
