COBI Holds Strategic Meeting with Marketing Board Officials on Industrial Road Development
झज्जर जिले के सभी उद्योगों का प्रतिनिधित्व कर रही अग्रणी औद्योगिक संस्था कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज़ (कोबी) द्वारा आज कोबी कार्यालय में मार्केटिंग बोर्ड, झज्जर के माननीय एस.डी.ओ. श्री विकास गुप्ता एवं उनकी टीम के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य झज्जर जिले के बाहरी औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कों के निर्माण एवं उनके नियमित रखरखाव से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा करना था।
बैठक में कोबी के माननीय अध्यक्ष श्री प्रवीण गर्ग के नेतृत्व में माननीय महासचिव श्री प्रदीप कौल, संयुक्त सचिव श्री सुरेन्द्र वशिष्ठ, माननीय सदस्य श्री नरेन्द्र सिंघल, श्री शिव जनम यादव, श्री विवेक खुल्लर, श्री सुधीर अरोड़ा सहित अनेक उद्योगपति उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान झज्जर जिले के बाहरी औद्योगिक क्षेत्रों की जर्जर एवं क्षतिग्रस्त सड़कों की वर्तमान स्थिति पर गंभीरता से चर्चा की गई। उद्योगपतियों ने बताया कि खराब सड़कें उद्योगों के दैनिक संचालन, माल के आवागमन तथा कर्मचारियों की आवाजाही में लगातार बाधा उत्पन्न कर रही हैं। इस समस्या के शीघ्र समाधान हेतु सड़कों के निर्माण एवं नियमित रखरखाव की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया।
बैठक के दौरान माननीय एस.डी.ओ. श्री विकास गुप्ता ने अवगत कराया कि उनके विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सड़कों के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। संबंधित कार्यों के टेंडर जारी किए जा चुके हैं तथा आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
हमें आशा है कि विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम शीघ्र सामने आएंगे तथा झज्जर जिले के शेष बाहरी औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान कर जल्द शुरू कराया जाएगा, जिससे जिले के उद्योगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
आभार
टीम कोबी

