COBI Extends Financial Support to Families Affected by MIE Industrial Fire
झज्जर जिले के समस्त उद्योगों का प्रतिनिधित्व करने वाली औद्योगिक संस्था कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) द्वारा कुछ समय पहले एमआईई औद्योगिक क्षेत्र में स्थित के कंपनी में हुई दुःखद आगजनी की घटना में जान गंवाने वाले दो श्रमिकों के परिजनों की सहायता हेतु जिले के उद्योगपतियों के सहयोग से कुल ₹5 लाख की आर्थिक सहायता राशि एकत्रित की गई थी। दोनों पीड़ित परिवारों के लिए ₹2.50 लाख-₹2.50 लाख की सहायता राशि निर्धारित की गई।
कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री प्रवीण गर्ग के नेतृत्व में संयुक्त सचिव श्री सुरेन्द्र वशिष्ठ, श्री गजेन्द्र यादव सहित अन्य उद्योगपति पिछले कई दिनों से दोनों पीड़ित परिवारों के आवश्यक दस्तावेज एकत्रित कराने तथा उन्हें हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने में निरंतर प्रयासरत थे।
इसी क्रम में स्वर्गीय श्री शैलेश कुमार के परिवार के लिए आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत उनकी पत्नी श्रीमती अमृता कुमारी को पुत्री कुमारी अंकिता के नाम से ₹2.50 लाख का सहायता चेक सौंप दिया गया।
कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज झज्जर जिले के सभी उद्योगपतियों का इस मानवीय पहल में दिए गए उनके अमूल्य सहयोग एवं संवेदनशील सहभागिता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करती है। उद्योग जगत द्वारा प्रदर्शित यह एकजुटता सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानवीय मूल्यों का उत्कृष्ट उदाहरण है।
दूसरे पीड़ित परिवार के आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। दस्तावेज पूर्ण होते ही उन्हें भी उद्योगपतियों द्वारा एकत्रित ₹2.50 लाख की सहायता राशि शीघ्र ही प्रदान कर दी जाएगी।
कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज पुनः सभी सहयोगी उद्योगपतियों एवं सदस्यों का इस पुनीत कार्य में उनके अमूल्य योगदान के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करती है।
आभार
टीम कोबी

