COBI and District Administration Join Hands for Better Industrial Infrastructure and Monsoon Preparedness
बहादुरगढ़ के एमआईई औद्योगिक क्षेत्र में आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त एवं एसडीएम द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कोबी (कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज़) के पदाधिकारियों ने औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव, नालों की सफाई, कचरा निस्तारण तथा जल निकासी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। कोबी ने उद्योगों के सुचारु संचालन एवं मानसून के दौरान संभावित कठिनाइयों को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा उठाए गए इस कदम का स्वागत किया तथा उम्मीद जताई कि उद्योगों की लंबे समय से लंबित समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
आभार
टीम कोबी



