Building Stronger Industry–Government Collaboration.
रोहतक सीजीएसटी के नवनियुक्त आयुक्त श्री दीपक कुमार का कोबी प्रतिनिधिमंडल ने किया स्वागत, उद्योगों एवं करदाताओं के हित में संवाद कार्यक्रम हेतु किया आमंत्रित
झज्जर जिले के सभी औद्योगिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रही औद्योगिक संस्था कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) के प्रतिनिधिमंडल ने सीजीएसटी रोहतक के नवनियुक्त आयुक्त श्री दीपक कुमार से शिष्टाचार भेंट कर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कोबी के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष श्री प्रवीण गर्ग, महासचिव श्री प्रदीप कौल, संयुक्त सचिव श्री सुरेन्द्र वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष श्री अशोक कुमार मित्तल सहित माननीय कार्यकारिणी सदस्य एवं उद्योगपति श्री दीपक शर्मा, श्री पुरुषोत्तम गोयल, श्री सुनील गर्ग, श्री अनिल गोयल, श्री रुद्र गर्ग, श्री प्रवीण अग्रवाल तथा अन्य उद्योगपति उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कोबी प्रतिनिधिमंडल ने श्री दीपक कुमार को रोहतक सीजीएसटी के आयुक्त के रूप में नियुक्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने उनसे अनुरोध किया कि उद्योगों एवं करदाताओं की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझने तथा विभाग एवं करदाताओं के बीच स्वस्थ एवं प्रभावी संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से वे शीघ्र ही कोबी कार्यालय, बहादुरगढ़ में करदाताओं के साथ एक संवाद कार्यक्रम आयोजित करें।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम से करदाताओं को विभागीय प्रक्रियाओं, नवीन प्रावधानों एवं व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के संबंध में प्रत्यक्ष मार्गदर्शन प्राप्त होगा तथा विभाग और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास का वातावरण विकसित होगा।
इस अवसर पर सीजीएसटी आयुक्त श्री दीपक कुमार ने कोबी के आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही समय निकालकर कोबी कार्यालय में करदाताओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगे, जिससे उद्योगों एवं विभाग के बीच बेहतर संचार एवं सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
आभार
टीम कोबी



