Bahadurgarh Industries Advocate Dialogue on Minimum Wage Reforms
जिला झज्जर के उद्योगों का प्रतिनिधित्व करते हुए कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज ने न्यूनतम वेतन से संबंधित कल गुरुग्राम में ऑल हरियाणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण में हिस्सा लिया, जिसमें उद्योगों और कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने हेतु इस विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस बैठक में कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज की ओर से अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, उपाध्यक्ष विपिन बजाज, जॉइंट सेक्रेटरी श्री सुरेन्द्र वशिष्ठ एवं सदस्य पवन कुमार जिंदल, बिमल बत्रा ने भाग लिया तथा अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
प्रतिनिधियों ने कहा कि यह सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है कि किसी भी परिस्थिति में उद्योगों के उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े और न ही कर्मचारियों के रोजगार में कोई असमंजस उत्पन्न हो।
वर्तमान समय में उद्योग पहले से ही कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जैसे कच्चे माल की कमी एवं बढ़ती लागत, उत्पादन में गिरावट तथा एलपीजी गैस की समुचित उपलब्धता का अभाव। इन परिस्थितियों में न्यूनतम वेतन में अचानक वृद्धि करना उद्योगों एवं कर्मचारियों दोनों के लिए चिंता का विषय बन सकता है।
प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि उद्योग और रोजगार एक-दूसरे के पूरक हैं। उद्योगों के सुचारु संचालन से ही रोजगार के अवसर सृजित होते हैं, इसलिए दोनों के बीच संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।
संघ ने सरकार से आग्रह किया कि इस गंभीर विषय पर संतुलित एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाते हुए आपसी संवाद के माध्यम से समाधान निकाला जाए।
साथ ही यह सुझाव दिया गया कि न्यूनतम वेतन में एकदम से वृद्धि करने के बजाय इसे चरणबद्ध तरीके से प्रति वर्ष बढ़ाया जाए तथा पड़ोसी राज्यों के मानकों को ध्यान में रखते हुए एक संतुलित नीति बनाई जाए।
आभार
टीम कोबी
