Allocation & Utilization of Industrial Development Funds (Last 5 Years)
विषय: झज्जर जिले के औद्योगिक क्षेत्रों के विकास एवं कल्याण हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा पिछले 5 वर्षों में आवंटित निधियों तथा उनके उपयोग का विवरण उपलब्ध करवाने बाबत।
महोदय,
कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज़ (COBI), झज्जर जिले के औद्योगिक क्षेत्रों एवं उद्योगों का प्रतिनिधित्व करने वाली एक प्रमुख औद्योगिक संस्था है। झज्जर जिले में हजारों उद्योग संचालित हो रहे हैं, जो लाखों श्रमिकों को रोजगार प्रदान कर रहे हैं। ये उद्योग निरंतर उत्पादन कर राज्य एवं देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, राजस्व सृजन करने तथा औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को गति देने में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
ऐसी स्थिति में यह अपेक्षित है कि जिले के औद्योगिक क्षेत्रों के समुचित विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा औद्योगिक कल्याण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराए जाते है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया निम्नलिखित बिंदुओं के संबंध में जानकारी उपलब्ध करवाने का कष्ट करें—
- पिछले 5 वर्षों में झज्जर जिले के औद्योगिक क्षेत्रों एवं उद्योगों के विकास तथा कल्याण हेतु केंद्र सरकार एवं हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कितनी धनराशि आवंटित की गई है।
- विगत वर्षों में प्रत्येक वर्ष जिले के उद्योग का विकास या निर्माण कार्यों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कितनी धनराशि आवंटित की गई है।
- उक्त आवंटित धनराशि का किन-किन कार्यों एवं परियोजनाओं पर उपयोग किया गया है, उसका विस्तृत विवरण उपलब्ध कराया जाए।
यह जानकारी उद्योग जगत के हितों की रक्षा, विकास कार्यों की समीक्षा तथा भविष्य की आवश्यकताओं के प्रभावी निर्धारण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमें विश्वास है कि आपके स्तर से इस विषय पर आवश्यक जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।
आभार
प्रवीण गर्ग
अध्यक्ष
कॉन्फेडरेशन ऑफ़ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज़
संपर्क- 9811225655
