Confederation of Bahadurgarh Industries Organizes Media Interaction Program
नमस्कार,
झज्जर जिले के सभी उद्योगों का प्रतिनिधित्व कर रही औद्योगिक संस्था कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) द्वारा आज प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ एक इंटरएक्टिव सेशन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया जगत का सम्मान किया गया।
साथ ही कोबी की विभिन्न उपलब्धियों एवं उद्योगों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए उद्योग जगत की ओर से कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए।
कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों एवं उद्योग जगत के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।
आभार
टीम कोबी




