Concern Among Industrialists Over Nearly 35% Increase in Minimum Wages
हरियाणा सरकार द्वारा न्यूनतम वेतन में लगभग 35% की अचानक वृद्धि को लेकर उद्योगपतियों ने गहरी चिंता व्यक्त की है। वेतन को ₹11,257 से बढ़ाकर ₹15,200 प्रति माह किए जाने से लघु एवं मध्यम उद्योगों पर आर्थिक दबाव काफी बढ़ने की आशंका है। कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) के अनुसार, पहले से ही कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और अन्य खर्चों से जूझ रहे उद्योगों के लिए यह निर्णय चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। इससे उत्पादन लागत बढ़ेगी, रोजगार पर असर पड़ सकता है और क्षेत्र की औद्योगिक प्रतिस्पर्धा भी प्रभावित हो सकती है।
आभार
टीम कोबी



