COBI Welcomes Haryana Red Cross Initiative for Priority Ration Distribution to Persons with Disabilities
दिव्यांगजनों के लिए राशन डिपो पर अलग लाइन व प्राथमिकता व्यवस्था: हरियाणा रेड क्रॉस सोसायटी की मानवीय पहल का कोबी ने किया स्वागत
झज्जर जिले के समस्त उद्योगों का नेतृत्व करने वाली औद्योगिक संस्था कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) ने दिव्यांगजनों के हित में राशन डिपो पर अलग लाइन एवं प्राथमिकता के आधार पर राशन वितरण की व्यवस्था शुरू किए जाने का स्वागत करते हुए इसे एक सराहनीय और मानवीय कदम बताया है।
कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री प्रवीण गर्ग ने बताया कि इस व्यवस्था के लागू होने से दिव्यांग नागरिकों को राशन प्राप्त करने के लिए घंटों लंबी कतारों में खड़े रहने की परेशानी से राहत मिलेगी। यह पहल न केवल उनकी शारीरिक कठिनाइयों को कम करेगी, बल्कि उन्हें सम्मानजनक एवं संवेदनशील सेवा भी सुनिश्चित करेगी।
कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज, झज्जर जिले के सभी उद्योगों की ओर से हरियाणा रेड क्रॉस सोसायटी के माननीय राज्यपाल श्री अशिम कुमार घोष एवं उपाध्यक्ष श्री अंकुश मिगलानी जी इस महत्वपूर्ण पहल के लिए हार्दिक धन्यवाद प्रकट करती है जिनके मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों के लिए राशन डिपो पर यह सुविधा प्रारंभ की जा रही है।
इस पहल के अंतर्गत प्रदेश के सभी राशन डिपो पर दिव्यांग लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत राशन उपलब्ध कराया जाएगा। भीड़ अधिक होने की स्थिति में उनके लिए अलग लाइन अथवा अलग काउंटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस प्रकार की व्यवस्थाएँ दिव्यांजनों के प्रति संवेदनशील प्रशासन की सोच को दर्शाती हैं और इससे दिव्यांगजनों को वास्तविक राहत मिलेगी।
आभार
टीम कोबी
