COBI Participates in District-Level Youth Red Cross Training Camp in Bahadurgarh
नमस्कार
झज्जर जिले के सभी उद्योगों का नेतृत्व कर रही औद्योगिक संस्था कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) ने रेड क्रॉस सोसायटी की सीएसआर कमेटी के सदस्य के रूप में अपना दायित्व निभाते हुए, कोबी के अध्यक्ष श्री प्रवीण गर्ग बहादुरगढ़ स्थित वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, झज्जर शाखा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय यूथ रेड क्रॉस ट्रेनिंग कैंप में सहभागिता की।
इस अवसर पर झज्जर रेड क्रॉस सोसायटी के माननीय चेयरमैन एवं झज्जर जिले के उपायुक्त श्री स्वप्निल रवींद्र पाटिल की धर्मपत्नी श्रीमती मोहिनी स्वप्निल पाटिल भी उपस्थित रहीं।
कोबी के अध्यक्ष श्री प्रवीण गर्ग ने महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी झज्जर शाखा से कंचन कुमार, पवन कुमार, तरुण कुमार एवं उनकी टीम सहित विभिन्न राज्यों से आए रेड क्रॉस सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
आभार
टीम कोबी




