COBI Hosts Strategic Meeting with DETC Officials on Haryana’s “Kar Hitashi” Mobile App
झज्जर जिले के सभी उद्योगों का प्रतिनिधित्व कर रही औद्योगिक संस्था कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) के कार्यालय में आज बहादुरगढ़ में नवनियुक्त डीईटीसी महोदय श्री अजय कंसल, ईटीओ श्री अजय मेहता, श्री विजय भाटिया, डीटीआई श्री राजेश शर्मा ने औद्योगिक प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
इस बैठक में कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री प्रवीण गर्ग, महासचिव श्री प्रदीप कौल, संयुक्त सचिव श्री सुरेंद्र वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष श्री अशोक कुमार मित्तल सहित कोबी के माननीय कार्यकारिणी सदस्य श्री पुरुषोत्तम गोयल, श्री दीपक शर्मा, श्री सुशील पारीक, श्री अभिषेक, श्री सुशील जैन, श्री अमरप्रीत सिंह, श्री अमरजीत सिंह, श्री गुलाब सिंह, श्री दीपक कुमार, श्री लक्ष्मी जिंदल, श्री डेबी कांता सहित अन्य उद्योगपति मौजूद रहे।
बैठक में डीईटीसी महोदय ने हरियाणा सरकार द्वारा हाल ही में लॉन्च की गई “कर हितैषी” मोबाइल ऐप के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी द्वारा 12 दिसंबर को आबकारी एवं कराधान विभाग की दो प्रमुख डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया गया, जिनका उद्देश्य शासन व्यवस्था में पारदर्शिता, दक्षता तथा समयबद्ध सेवाएं सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में विकसित “कर हितैषी” मोबाइल ऐप जीएसटी प्रशासन में पारदर्शिता और जन-सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
डीईटीसी महोदय ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से कोई भी नागरिक जीएसटी से संबंधित अनियमितताओं की सूचना सरल एवं गोपनीय तरीके से दे सकता है। ऐप की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं—
- जीएसटी चोरी की सूचना सरल व गोपनीय तरीके से देने की सुविधा।
- फर्जी बिलिंग, गलत इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), बिना पंजीकरण व्यापार, बिल जारी न करना अथवा लेन-देन छिपाने जैसी गतिविधियों की सूचना भेजने की सुविधा।
- फोटो, वीडियो एवं दस्तावेज अपलोड कर प्रमाण सहित शिकायत दर्ज करने की सुविधा।
- सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः सुरक्षित रखी जाएगी और फील्ड अधिकारियों के साथ साझा नहीं की जाएगी।
- प्राप्त सूचना के आधार पर विभागीय टीम द्वारा त्वरित जांच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
डीईटीसी महोदय ने सभी से आग्रह किया कि वे स्वयं भी पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें तथा यदि कहीं कर संबंधी अनियमितताएं देखने में आएं तो इस ऐप के माध्यम से सूचना देकर पारदर्शी कर व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग करें।
कोबी अध्यक्ष श्री प्रवीण गर्ग ने डीईटीसी महोदय का कोबी कार्यालय पधारने एवं उद्योग जगत को इस महत्वपूर्ण पहल की जानकारी देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “कर हितैषी” ऐप सरकार की एक सराहनीय एवं दूरदर्शी पहल है, जिससे कर प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी, ईमानदार करदाताओं को प्रोत्साहन मिलेगा तथा अनुचित प्रतिस्पर्धा पर अंकुश लगेगा।
आभार
टीम कोबी


