COBI Hosts Meeting with Chief Media Advisor to Union Cabinet Minister
झज्जर जिले के सभी उद्योगों का नेतृत्व करने वाली अग्रणी औद्योगिक संस्था कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज द्वारा आज कोबी कार्यालय में माननीय भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री मनोहर लाल जी के मुख्य मीडिया सलाहकार श्री सुधेश कटारिया जी का स्वागत किया और उनके साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की । इस बैठक में समाज सेवी एडवोकेट श्री अरुण खासा जी भी उपस्थित रहे।
साथ ही झज्जर जिले के उद्योगों का प्रतिनिधित्व करते हुए कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री प्रवीण गर्ग, महासचिव श्री प्रदीप कौल, संयुक्त सचिव श्री सुरेंद्र वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष श्री अशोक कुमार मित्तल सहित कोबी के माननीय कार्यकारिणी सदस्य श्री पुरुषोत्तम गोयल, श्री सुनील गर्ग, श्री तिलक राज गर्ग, श्री विकास गुप्ता सहित अन्य माननीय कोबी सदस्य उपस्थित रहे।
इस बैठक में जिले के औद्योगिक विकास, श्रमिक कल्याण तथा आगामी हरियाणा बजट से जुड़ी प्रमुख औद्योगिक आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
साथ ही पिछले बजट में की गई घोषणाओं—जैसे ईएसआई अस्पताल, ईडब्ल्यूएस से जुड़ी सुविधाएँ, श्रमिकों के लिए डॉरमेट्री, एमएसएमई योजनाएँ एवं औद्योगिक क्षेत्रों के आधारभूत विकास—की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा की।
कोबी ने श्री सुदेश कटारिया जी का झज्जर जिले के उद्योगपतियों के साथ बैठक करने के लिए आभार व्यक्त किया।
आभार
टीम कोबी
