COBI Delegation Meets SDM Bahadurgarh to Discuss Industrial Area Issues
झज्जर जिले के समस्त उद्योगों का प्रतिनिधित्व करने वाली औद्योगिक संस्था कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) के अध्यक्ष श्री प्रवीण गर्ग की अध्यक्षता में आज कोबी के प्रतिनिधिमंडल ने बहादुरगढ़ के माननीय एसडीएम श्री अभिनव सिवाच (आईएएस) के कार्यालय में बहादुरगढ़ के औद्योगिक क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक की।
इस बैठक में कोबी के महासचिव श्री प्रदीप कौल, संयुक्त सचिव श्री सुरेन्दर वशिष्ठ सहित कार्यकारिणी सदस्य श्री पुरुषोत्तम गोयल, श्री रवि चमारिया एवं श्री सुनील गर्ग उपस्थित रहे। बैठक में एचएसआईआईडीसी, नगर परिषद बहादुरगढ़, लोक निर्माण विभाग (पी डब्ल्यू डी) तथा पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
शनिवार को कोबी द्वारा बहादुरगढ़ स्थित एमआईई पार्ट-ए, एमआईई पार्ट-बी, एच एस आई आई डी सी सेक्टर-16, 17 एवं 4बी औद्योगिक क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया गया था। उक्त सर्वेक्षण के दौरान औद्योगिक क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति का आकलन कर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई, जिसे आज की बैठक में माननीय एसडीएम महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
माननीय एसडीएम श्री अभिनव सिवाच (आई ए एस) ने प्रस्तुत की गई सभी समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं। अधिकारियों द्वारा सूचना दी गई कि ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया का विकास निर्माण कार्य जो काफी दिनों से बंद है , उम्मीद है वो आने वाले दो दिनों में पुनः शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही एमआईई औद्योगिक क्षेत्रों में सीवर ब्लॉकेज को जल्द सुपर सकर मशीन की मदद से ठीक किया जाएगा। साथ ही गणपति धाम औद्योगिक क्षेत्र जो कि बहादुरगढ़ नगर परिषद के अधीन आता है वहां भी स्ट्रीट लाइट, सीवर, सड़कों आदि की समस्याओं के निदान हेतु जल्द उचित कदम लिए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त माननीय उपायुक्त महोदय श्री स्वप्निल रवींद्र पाटिल (आईएएस) के मार्गदर्शन में अनियमित औद्योगिक क्षेत्रों को नियमित कराने की प्रक्रिया एवं इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों की सही जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से दिनांक 11 फरवरी 2026 दोपहर दो बजे कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) के कार्यालय में एक विशेष मार्गदर्शन शिविर (कैम्प) का आयोजन किया गया है। इस कैम्प में संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा नियमितीकरण की संपूर्ण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, ताकि अनाधिकृत क्षेत्रों को नियमित कराने हेतु उद्योग समय पर एवं सही ढंग से आवेदन कर सकें।
कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) झज्जर जिले के सभी उद्योगों के समग्र विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाओं एवं उद्योग-अनुकूल वातावरण के निर्माण हेतु सदैव निष्पक्ष रूप से कार्यरत रहने के लिए प्रतिबद्ध है।
आभार
टीम कोबीझज्जर जिले के समस्त उद्योगों का प्रतिनिधित्व करने वाली औद्योगिक संस्था कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) के अध्यक्ष श्री प्रवीण गर्ग की अध्यक्षता में आज कोबी के प्रतिनिधिमंडल ने बहादुरगढ़ के माननीय एसडीएम श्री अभिनव सिवाच (आईएएस) के कार्यालय में बहादुरगढ़ के औद्योगिक क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक की।

टीम कोबी