COBI and Indian Red Cross Organize Fifth Free Weekly Health Check-Up Camp for Industrial Workers in Jhajjar
झज्जर जिले के समस्त उद्योगों का नेतृत्व कर रही कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) के सहयोग एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, हरियाणा के उपाध्यक्ष श्री अंकुश मिगलानी के मार्गदर्शन तथा राज्य के अध्यक्ष माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा गठित राज्य स्तरीय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व समिति के सदस्य एवं कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री प्रवीण गर्ग के नेतृत्व में उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए नि:शुल्क साप्ताहिक स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन पिछले कई सप्ताहों से किया जा रहा है।
इसी क्रम में पाँचवाँ नि:शुल्क साप्ताहिक स्वास्थ्य जाँच शिविर आज गणपति धाम स्थित स्पीडबर्ड साइकिल इंडस्ट्रीज एवं विशिष्ट पैकेजिंग में आयोजित किया गया और उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जाँच की गई।
इस शिविर का आयोजन स्पीडबर्ड साइकिल इंडस्ट्रीज के निदेशक श्री अनिल गोयल एवं श्री शुभम गोयल तथा विशिष्ट पैकेजिंग के निदेशक श्री विकास गुप्ता एवं श्री शौर्य गुप्ता के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में 100 से अधिक कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, हरियाणा की ओर से यह भी आश्वस्त किया गया कि यदि किसी कर्मचारी को किसी गंभीर बीमारी के उपचार अथवा किसी आवश्यक चिकित्सा उपकरण की आवश्यकता होगी, तो उसे यथासंभव निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
भविष्य में भी उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज और भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, हरियाणा द्वारा विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में ऐसे नि:शुल्क साप्ताहिक स्वास्थ्य जाँच शिविर निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस शिविर में सहयोगी संस्था कांता देवी जय प्रकाश जैन ट्रस्ट का योगदान भी अत्यंत सराहनीय रहा। ट्रस्ट की ओर से उपलब्ध कराए गए अतिरिक्त डॉक्टरों के कारण कर्मचारियों को और अधिक बेहतर व सुव्यवस्थित स्वास्थ्य जाँच की सुविधा प्राप्त हुई। इसके लिए कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज ट्रस्ट का हार्दिक आभार व्यक्त करती है।
शिविर के दौरान कोबि अध्यक्ष श्री प्रवीण गर्ग, कोबि के माननीय कार्यकारिणी सदस्य श्री तिलक राज गर्ग, श्री विकास गुप्ता सहित अन्य माननीय कोबि सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की झज्जर जिले की बहादुरगढ़ शाखा से श्री कंचन कुमार और प्रोजेक्ट मैनेजर सुश्री सुदेश एवं उनकी टीम भी उपस्थित रही, जिनकी देखरेख में कर्मचारियों की स्वास्थ्य जाँच सुचारु रूप से संपन्न हुई।
आभार
टीम कोबी




