COBI Provides ₹5 Lakh Financial Relief to Families of Deceased Workers
झज्जर जिले के समस्त उद्योगों का प्रतिनिधित्व करने वाली औद्योगिक संस्था कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) ने सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एमआईई स्थित औद्योगिक इकाई में हुई दुःखद अग्निकांड की घटना में दिवंगत हुए दोनों श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का अपना संकल्प सफलतापूर्वक पूरा किया। जिले के उद्योगपतियों के सहयोग से एकत्रित कुल ₹5 लाख की सहायता राशि दोनों प्रभावित परिवारों को ₹2.50-₹2.50 लाख के चेक के रूप में सौंपे गए। इस अवसर पर कोबी के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कोबी ने कहा कि उद्योग केवल आर्थिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करते हैं। संस्था ने भविष्य में भी जरूरतमंद परिवारों के साथ हर संभव सहयोग करने तथा मानवीय मूल्यों एवं सामाजिक सरोकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।
आभार
टीम कोबी


