COBI Represents Jhajjar Industries, Submits Development Proposals to BJP District In-Charge
झज्जर जिले के सभी उद्योगों का प्रतिनिधित्व करते हुए कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज़ (कोबी) के प्रतिनिधिमंडल ने आज भाजपा झज्जर जिला प्रभारी श्री हरविन्द्र कोहली जी के बहादुरगढ़ आगमन पर झज्जर जिले के समस्त उद्योगों की ओर से उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
साथ ही मौजूद बीजेपी के पूर्व झज्जर जिला अध्यक्ष श्री राजपाल जांगड़ा जी, बीजेपी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री दिनेश कौशिक, बहादुरगढ़ नगर परिषद चेयरपेशन श्रीमती सरोज राठी एवं मौजूद अन्य बीजेपी कार्यकर्ताओं का भी कोबी प्रतिनिधिमंडल ने अभिनंदन एवं स्वागत किया।
इस अवसर पर कोबी ने झज्जर जिले के उद्योगों के विकास एवं औद्योगिक आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण हेतु उद्योगों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं महत्वपूर्ण सुझावों से उन्हें अवगत कराया।
कोबी के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष श्री प्रवीण गर्ग, संयुक्त सचिव श्री सुरेन्द्र वशिष्ठ, माननीय सदस्य श्री तिलक राज गर्ग, श्री नरेन्द्र सिंघल, श्री विकास गुप्ता सहित अन्य उद्योगपति एवं कोबी सदस्य उपस्थित रहे।
बीजेपी जिला प्रभारी श्री हरविन्द्र कोहली जी ने सभी उद्योगों और कर्मचारियों से अपील की कि एसआईआर (SIR) में अपना पंजीकरण 14 जुलाई 2026 से पहले ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से अवश्य कराएं। यदि किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है तो बीजेपी की जिला टीम और औद्योगिक संस्था कोबी आपके सहयोग के लिए उपलब्ध है।
श्री हरविन्द्र कोहली जी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे झज्जर जिले के उद्योगों की समस्याओं एवं सुझावों को माननीय मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष अवश्य रखेंगे तथा उनके समाधान हेतु हर संभव प्रयास करेंगे।
आभार
टीम कोबी

