COBI Urges Industries to Prioritize Fire Safety and Adhere to Safety Standards
कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) ने हाल ही में हुई अग्नि दुर्घटनाओं पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सभी उद्योगों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों से सुरक्षा मानकों के प्रति पूर्णतः जागरूक और सतर्क रहने की अपील की है। संगठन ने कहा कि अग्निशमन उपकरणों की नियमित जांच, आपातकालीन निकास मार्गों की उपलब्धता, कर्मचारियों को सुरक्षा प्रशिक्षण तथा सभी वैधानिक सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। कोबी ने जोर देकर कहा कि मानव जीवन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और सुरक्षित औद्योगिक वातावरण के निर्माण के लिए सभी हितधारकों को मिलकर कार्य करना चाहिए।
आभार
टीम कोबी





