A Safe Workplace is the Foundation of a Prosperous Industry
जनहित में अपील
सुरक्षित कार्यस्थल ही समृद्ध उद्योग और खुशहाल परिवार की पहचान है।
कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज़ (कोबी), जिला झज्जर के समस्त उद्योगों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं व्यावसायिक संस्थानों से विनम्र अपील है कि वे सुरक्षा मानकों के प्रति पूर्णतः जागरूक एवं सतर्क रहें।
हाल ही में लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड में अनेक मासूम एवं होनहार बच्चों की असामयिक मृत्यु ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इसी प्रकार उद्योगों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य गतिविधियों के दौरान होने वाली दुर्घटनाएँ समय-समय पर हमें यह संदेश देती हैं कि सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही गंभीर परिणाम उत्पन्न कर सकती है।
यह समझना आवश्यक है कि ऐसी दुर्घटनाएँ केवल दूसरों के साथ ही नहीं होतीं, बल्कि कभी भी हमारे स्वयं के संस्थान, कर्मचारियों, परिवारजनों अथवा परिचितों को भी प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए हम सभी का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है कि अपने-अपने कार्यस्थलों पर सुरक्षा संबंधी सभी नियमों एवं मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें।
सभी उद्योग एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान यह सुनिश्चित करें कि:
अग्निशमन एवं अन्य सुरक्षा उपकरण पूर्णतः कार्यशील एवं अद्यतन स्थिति में हों।
आपातकालीन निकास मार्ग एवं आवागमन के रास्ते साफ-सुथरे एवं अवरोधमुक्त रहें।
सुरक्षा संबंधी आवश्यक प्रशिक्षण एवं जागरूकता समय-समय पर कर्मचारियों को प्रदान की जाए।
सभी वैधानिक सुरक्षा मानकों एवं सरकारी निर्देशों का अनुपालन किया जाए।
व्यापार एवं उद्योग की वास्तविक सफलता तभी सार्थक है जब हम अपने कार्यों के माध्यम से मानव जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। सही नियत, उचित प्रबंधन एवं सुरक्षा के प्रति सजगता ही किसी भी संस्थान की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
आइए, हम सभी मिलकर एक सुरक्षित औद्योगिक एवं व्यावसायिक वातावरण के निर्माण का संकल्प लें।
हर उद्योग, हर संस्थान और हर व्यक्ति का संकल्प हो—’सुरक्षा पहले, कार्य बाद में।’
— कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज़ (कोबी)
जिला झज्जर

