Historic Move: COBI Offers ₹5 Lakh Aid Following Fatal Boiler Explosion
झज्जर जिले के एमआईई पार्ट-बी औद्योगिक क्षेत्र में हुए दुर्भाग्यपूर्ण बॉयलर ब्लास्ट हादसे में एक श्रमिक की मृत्यु पर कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज़ (कोबी) ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुखद घटना के बाद कोबी ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए मृतक श्रमिक के परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। कोबी के 40 वर्षों के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी औद्योगिक दुर्घटना में मृतक के परिजनों के लिए इस प्रकार की सहायता राशि घोषित की गई है। संस्था ने आशा व्यक्त की है कि यह सहयोग शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में कुछ संबल प्रदान करेगा तथा उद्योग जगत में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सशक्त बनाएगा।
आभार
टीम कोबी

